बूथ सशक्तिकरण में जुटी भाजपा, मंडल स्तर पर मिला टास्क

0

डीजे न्यूज, गिरिडीह : जिला भाजपा ने मंगलवार को
पचम्बा के हरिचक स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष महादेव दुबे की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया।
कार्यशाला को निर्देशित करते हुए अपने अध्यक्षीय संबोधन में जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने सभागार में उपस्थित सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष को प्रदेश कार्यालय द्वारा निर्देशित कार्यक्रमों की जानकारी दी। इसके तहत बूथ सशक्तिकरण हेतु विधानसभावार बैठक, मंडलवार बैठक, डाटा प्रबंधन के तहत भाजपा के शत प्रतिशत नेता व कार्यकर्ता को सरल एप्प से जुड़ने एवं राष्ट्रपति के अभिभाषण को बूथ स्तर तक पहुँचाने का कार्यभार सौंपा गया है। मंडल अध्यक्ष से आग्रह किया गया कि प्रस्तावित तिथि तक उक्त सभी कार्यक्रमों का सम्पन्न होना सुनिश्चित करें। 01 मार्च से 4 मार्च के दौरान गिरिडीह जिला के सभी 6 विधानसभा में विधानसभा स्तरीय कार्यशाला व बैठक सम्पन्न कराने की जिम्मेवारी सौंपी गई है। बैठक में सभी जनप्रतिनिधि, मंडल पदाधिकारी, शक्तिकेन्द्र के प्रभारी, शक्तिकेन्द्र के अल्पकालीन विस्तारक, विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत निवास करने वाले प्रदेश व जिला के कार्यसमिति व पदाधिकारी, मोर्चा के अध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष शामिल रहेंगे। 10 मार्च से 20 मार्च के दौरान बूथ सशक्तीकरण अभियान, डाटा प्रबंधन एवं महामहिम राष्ट्रपति का अभिभाषण सुनाने का अभियान हेतु सभी विस्तारक प्रवास में रहेंगे। जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने यह भी बताया कि 2 अप्रैल से 25 अप्रैल तक आजीवन सहयोग निधि के माध्यम से पार्टी से जुड़ने और जुड़वाने का कार्य करना है। राज्य में विधि व्यवस्था चौपट हो गई है। यह सरकार जब से बनी है, विकास का एक भी कार्य नही हुआ है। सरकार में विधायक रही अम्बा प्रसाद ने अपने ही सरकार पर आरोप लगाने के लिए मजबूर है। राज्य की जनता स्वतः समझ रही है।
उक्त कार्यक्रम में गिरिडीह के पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, बगोदर के पूर्व विधायक नागेंद्र महतो , सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, जिला महामंत्री सुभाष चन्द्र सिन्हा, संदीप डंगायच, जिला उपाध्यक्ष श्याम प्रसाद, जिला मंत्री नवीन कुमार सिन्हा, कविता राज, दिलीप वर्मा, रणबहादुर पासवान, संगीता सेठ, उषा कुमारी, विनय सिंह, मनोज मौर्या, संत कुमार लल्लू, हरमिंदर सिंह बग्गा, अनिल वर्मा, राजेश गुप्ता, मनोहर यादव, अजय सिंह, देवनाथ राणा, महेश राम, शिवपूजन राम, प्रकाश यादव, पवन पांडेय, लालगोविंद मिश्र, प्रदीप सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *