बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत

0

डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह स्टेडियम में तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेलो झारखंड कार्यक्रम का समापन हुआ। इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार के खेल जैसे: एथलेटिक्स, बलिन थ्रो, कबड्डी, हॉकी, तीरंदाजी, कुश्ती, फुटबॉल, बालीबॉल आदि खेलों का आयोजन किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। खेलकूद प्रतियोगिता में प्रखंड स्तर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी टीम को शिक्षा विभाग की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, एपीओ, व अन्य शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि जिला स्तरीय खेलो झारखंड के विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय खेलो झारखंड में भाग लेने के लिए भेजा जाएगा।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *