सेवानिवृत होने पर सहायक अध्यापक रूबीलाल को संथाली गीत और नृत्य के साथ दी विदाई

0

 

सेवानिवृत होने पर सहायक अध्यापक रूबीलाल को संथाली गीत और नृत्य के साथ दी विदाई

डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद : 

टुंडी प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय मोहनाद के सहायक अध्यापक रूबी लाल मांझी के सेवानिवृत होने पर मंगलवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सहायक अध्यापक रूबी लाल मांझी 2002 से कार्यरत थे। वह मंगलवार को सेवानिवृत हो गए। विद्यालय के बच्चों ने विदाई समारोह में डांस कर और गीत गाकर सभी को मनमोहित कर दिया। विदाई समारोह में विद्यालय के सहायक अध्यापक सह विद्यालय प्रभारी अनिल राजवंशी ने रुबिलाल मांझी को शॉल, जूता, छाता, कपड़ा समेत अन्य सामान देकर सम्मानित किया। साथ ही विद्यालय के सहायक अध्यापक भानू प्रसाद कुमार, संजय महतो,बिशु टुडू, छोटेलाल मुर्मू, सुरेन किस्कु, छोटेनाथ मुर्मू, सादमुनि हांसदा आदि सहायक अध्यापकों ने उपहार देकर सम्मानित किए। अंत मे संथाली गान नाच के साथ विदाई समारोह समाप्त किया गया।

इस विदाई समारोह में मुख्य रूप से बरवाटांड़ पंचायत की मुखिया सोनोदि मंझियांन के प्रतिनिधि सेमल किस्कु, पंचायत समिति सदस्य सोनामुनि हांसदा,वार्ड सदस्य गुलापी देवी, विद्यालय समिति, बच्चे के माता पिता

आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *