कल-कारखानों को पूंजीपतियों को सौंपने की हो रही साजिश: अनूप सिंह

0

कल-कारखानों को पूंजीपतियों को सौंपने की हो रही साजिश: अनूप सिंह 

डीजे न्यूज, धनबाद :  बेरमो विधायक अनूप सिंह ने ईडी गठबंधन‌ प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पक्ष में जामाडोबा स्थित राष्ट्रीय कोलयरी मजदूर यूनियन के रीजनल कार्यालय में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सहयोगी दलों के क्षेत्रीय नेताओं के साथ बैठक की। लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई तथा पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने को रणनीति बनाई गई। इस क्रम में विधायक ने बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा, पार्टी नेता अशोक सिंह, सिंदरी के पूर्व विधायक फूलचंद मंडल व उनके पुत्र धरणीधर मंडल, झामुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश टूडू से भेंट किया। इस दौरान विधायक अनूप ने कहा कि भाजपा ने जन भावना का अनादर करते हुए धनबाद संसदीय क्षेत्र से ऐसी प्रवृत्ति के प्रत्याशी को उतारा है जो झारखंड के निवासियों की जमीन हड़पने में विश्वास करता है। साथ ही भाजपा सरकार की एमडीओ नीति के तहत बीसीसीएल सहित कोल इंडिया को पूंजीपतियों के हवाले करने में सबसे बड़ा मददगार है। बीसीसीएल सहित बोकारो इस्पात कारखाना, सिंदरी फर्टिलाइजर सहित कल कारखानों को पूंजीपतियों के हवाले किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धनबाद संसदीय क्षेत्र के मजदूर, किसान, नौजवानों ने हमेशा पूंजीवादी शक्तियों का विरोध किया है। राज्य और देश के विकास में अपने जीवन को समर्पित किया है। यह चुनाव किसी व्यक्ति का नहीं बल्कि धनबाद की जनता के भाग्य का फैसला करेगा। इधर पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक, पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह, चंडी बनर्जी, आरपी  शर्मा, एके झा ने संयुक्त प्रेस व्यक्तव्य में कहा है कि भाजपा के विकसित भारत में 205 लाख करोड़ का लोन देश की जनता पर वर्ल्ड बैंक से लिए गए हैं।  सोना 73000 पार कर चुका है। देश के 60 करोड़ नौजवान बेरोजगारी की अग्नि में जल रहा है। जनता महंगाई के मार से त्रस्त है और इन मुद्दों पर वर्तमान भाजपा सरकार चुप है।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *