1659 बेटिकट यात्रियों को लगा 7.95 लाख जुर्माना

0

1659 बेटिकट यात्रियों को लगा 7.95 लाख जुर्माना

डीजे न्यूज, धनबाद: धनबाद रेल मंडल में शनिवार को विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। धनबाद स्टेशन में मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में टिकट जांच के साथ- साथ गोमो, कोडरमा, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना, सिंगरौली स्टेशनों में भी अभियान चलाया गया। इस दौरान 1659 यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे 07 लाख 95 हजार 968 रूपए जुर्माने के रूप में वसूला गया। पकड़े ग ए लोगों में बेटिकट, बिना उचित प्राधिकार तथा बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा करने वाले शामिल हैं। अभियान में 175 कर्मी शामिल थे। जांच स्टेशनों के अलावा विभिन्न मेल व एक्स्प्रेस ट्रेनों में भी किया गया।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *