युवा कांग्रेसियों ने कतरास में मनाया स्थापना दिवस

0

युवा कांग्रेसियों ने कतरास में मनाया स्थापना दिवस 

सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का लिया संकल्प 

डीजे न्यूज, कतरास, धनबाद : पचगढ़ी स्थित कतरास नगर कांग्रेस के प्रधान कार्यालय में शुक्रवार को युवा कांग्रेस का  स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान युवा कांग्रेस का झंडोत्तोलन किया गया। कार्यकर्ताओं ने त्याग, न्याय, शांति, धर्म, विज्ञान, समृद्धि और सत्य के रास्ते पर चलने तथा दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने की दिशा मे प्रयास करने का संकल्प लिया। टीबी एवं एड्स जैसे बीमारियों के विरुद्ध समाज मे जागरुकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर पौधरोपण किया गया। युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष विशाल महतो, नगर अध्यक्ष विकास सिंह, प्रखंड अध्यक्ष शंकर महतो एवं बाघमारा प्रखंड युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अजय महतो, रंजीत पांडेय, राजद के कतरास नगर अध्यक्ष विनय पासवान, भोला राम, महिला नेत्री अनीता देवी, रंजीत सिंह, योगेन्द्र महतो, कमलेश पांडेय, रूपेश कुमार, विक्रम महतो आदि  उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *