आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार में होगा समस्याओंं का त्वरित निष्पादन : उपायुक्त

0

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार में होगा समस्याओंं का त्वरित निष्पादन : उपायुक्त

डीजे न्यूज, गिरिडीह : राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी कार्यक्रम “आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम ग्रामीणों के विकास का सूत्रधार बन गया है। यहां ग्रामीण को सीधे लाभ मिलने के साथ-साथ योजनाओं की जानकारी आसानी से मिल जा रहा है। सरकार व जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि जिले के वंचित लाभुकों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्म निर्भर बनाया जा सके। उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने बताया कि इसी के तहत 31 अगस्त शनिवार को गिरिडीह जिले के विभिन्न पंचायतों में आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत शिविर आयोजित किए जाएंगे। जहां आमजनों की शिकायतों और समस्याओं का ऑन द स्पॉट निराकरण किया जायेगा। साथ ही ग्रामीणों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का

 

शनिवार को यहां लगेंगे शिविर 

 

1. गिरिडीह प्रखंड के महेशलुंडी और पालमो पंचायत।

 

2. बेंगाबाद प्रखंड के गोलगो पंचायत।

 

3. गांडेय प्रखंड के दासडीह और गांडेय पंचायत।

 

4. पीरटाड़ प्रखंड के तुईयो और बदगांवा पंचायत।

 

5. डुमरी प्रखंड के खुदीसार और जीतकुंडी पंचायत।

 

6. बगोदर प्रखंड के अटका पूर्वी और अटका पश्चिमी पंचायत।

 

7. सरिया प्रखंड के अमनारी पंचायत।

 

8. बिरनी प्रखंड के बंगराकला और दलांगी पंचायत। 

 

9. धनवार प्रखंड के दक्षिणी डोरंडा, सिरसाय और गरजासारन पंचायत। 

 

10. जमुआ प्रखंड के चुंगलखार और पालमो पंचायत।

 

11. देवरी प्रखंड के चिकनाडीह और मानिकबाद पंचायत। 

 

12. तिसरी प्रखंड के लोकाय पंचायत। 

 

13. गांवा प्रखंड के बादीडीह और पटना पंचायत।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *