गिरिडीह में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

0

गिरिडीह में युवक ने फांसी लगाकर दी जान 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : शहर के मकतपुर चौक के समीप 24 वर्षीय युवक चरणजीत सिंह ने शुक्रवार की अहले सुबह अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वह गुरनाम सिंह का पुत्र था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक ने आत्महत्या क्यों की है, यह अभी स्पष्ट नही हो सका है। वह तीन दिन पूर्व अपना पुश्तेनी घर गिरिडीह आया था। चरणजीत के पिता की मृत्यु डेढ़ माह पूर्व ही हुई थी। वह कोलकाता में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। कोलकाता में रहकर वह अपनी मां का इलाज भी करवा रहा था। तीन दिन पूर्व ही वह कोलकाता से गिरिडीह आया था। शव से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। उसने अपनी मर्जी से आत्महत्या करनी की बात लिखी है।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *