भगत सिंह के आदर्शों को अपनाएं युवा : डॉ शालिनी खोवाला 

0

भगत सिंह के आदर्शों को अपनाएं युवा : डॉ शालिनी खोवाला 

स्कॉलर बीएड कॉलेज ने मनाई शहीद भगत सिंह की 117वीं जयंती 

 डीजे न्यूज, गिरिडीह : शनिवार को स्कॉलर बीएड कॉलेज में भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद सरदार भगत सिंह की 117वीं जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई गई।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ शालिनी खोवाला ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान महाविद्यालय परिसर “इंकलाब जिंदादबाद” और “भगत सिंह अमर रहे” के नारों से गूंज उठा। प्राचार्य डॉ. शालिनी खोवाला ने उपस्थित प्रशिक्षुओं को भगत सिंह के त्याग और समर्पण के बारे में जानकारी देते हुए उनके आदर्शों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि अमर शहीद भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए जिस साहस के साथ ब्रिटिश सरकार का मुकाबला किया, वह युवाओं के लिए एक बड़ा आदर्श बना रहेगा। उनके बलिदान ने न केवल स्वतंत्रता संग्राम को गति दी, बल्कि नवयुवकों को भी प्रेरित किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी सहायक व्याख्याता, शिक्षकेतर कर्मी, और प्रशिक्षुओं ने भी भगत सिंह को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर भगत सिंह की महानता को याद करते हुए सभी की आंखों में आंसू थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *