हां मैंने अपनी बेटी को मार डाला क्योंंकि वह 20 साल से नहीं जा रही थी ससुराल

0

हां मैंने अपनी बेटी को मार डाला क्योंंकि वह 20 साल से नहीं जा रही थी ससुराल 

गिरिडीह के देवरी थाना अंतर्गत महेशियादिघी की घटना, हत्या की बात पिता ने खुद स्वीकारी

डीजे न्यूज, गिरिडीह : हां मैंने अपनी बेटी की धारदार हथियार से हत्या की है क्योंकि वह बीस साल से अपने ससुराल नहीं जा रही थी। इस कारण गुस्से में आकर मैंने उसे मार डाला। गिरिडीह जिले के देवरी थाना अंतर्गत महेशियादिघी गांव के प्रभु सिंह ने बेटी की हत्या के बाद पुलिस के समक्ष यह बात कही। प्रभु सिंह ने पुलिस को वह धारदार हथियार भी उपलब्ध करा दिया जिससे उसने अपनी बेटी को मार डाला था। पुलिस ने प्रभु सिंह को अपनी बेटी की हत्या करने के दोष में गिरफ्तार कर लिया है। प्रभु सिंह ने अपनी 44 वर्षीय बेटी मंजू देवी की हत्या गुरुवार की रात अपने घर पर ही की थी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है। प्रभु सिंह बिहार के छपरा का रहने वाला है। कई सालों से वह यहां महेशियादिघी में रह रहा है। उसकी बेटी की शादी देवरिया जिले में हुई थी। बेटी के सुसराल नहीं जाने पर उसे दामाद से लेकर कई लोगों से तरह-तरह की बातें सुननी पड़ती थी। इसी बार को लेकर उसका बेटी से विवाद होते रहता था।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *