बाल विवाह उन्मूलन विषय पर कार्यशाला 

0

बाल विवाह उन्मूलन विषय पर कार्यशाला 

डीजे न्यूज, महुदा, धनबाद  :  झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट द्वारा रविवार को मंझलाडीह स्थित भगत सिंह प्राथमिक विद्यालय में जेंडर आधारित भेदभाव एवं बाल विवाह उन्मूलन विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में किशोरी मंडल के 45 किशोरी एवं महिलाओं ने भाग लिया। ट्रस्ट के संस्थापक प्रो. शंकर रवानी ने बाल विवाह पर सुप्रीम कोर्ट के एतिहासिक फैसले पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाल विवाह से बच्चों के अधिकारों का हनन होता है। सचिव हलिमा एजाज ने कहा कि बाल विवाह को खत्म करने के लिए सभी किशोरियों को आगे आना होगा। उच्च शिक्षा हासिल करने से ही मंजिल और प्रेम दोनों मिलेगा। बाल विवाह होने से बचने और बचाने के लिए जागरूक एवं कानूनी जानकार होना अति आवश्यक है। कार्यशाला समापन के  पूर्व सभी किशोरी, महिला एवं अन्य सदस्यों को बाल विवाह मुक्त गांव बनाने का शपथ दिलाई ग ई। मौके पर जिला कोर्डिनेटर नईमुद्दीन अंसारी, पूजा कुमारी, माला देवी, गुलनाज बानो, चंदा कुमारी, प्रमिला कुमारी, वंदना कुमारी, बबीता कुमारी, सुमन कुमारी, अन्नु कुमारी, मन्नु कुमारी, रीता कुमारी, निशा राय, संजना कुमारी, नेहा कुमारी, शिवानी कुमारी, किरण कुमारी, गंगा कुमारी, प्रीति कुमारी, रीना कुमारी, सीमा कुमारी, काजल कुमारी, सरस्वती कुमारी, नंदिनी कुमारी, प्रतिमा गोस्वामी आदि मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *