बकाया वेतन नहीं मिलने से कर्मियों ने किया हंगामा

0

बकाया वेतन नहीं मिलने से कर्मियों ने किया हंगामा

डीजे न्यूज, कतरास, धनबाद : बरोरा थाना क्षेत्र के बेहराकुदर  इंडेन गैस सर्विस गोदाम में गुरुवार को पुराने मजदूरों ने बकाया वेतन की मांग को लेकर धरना पर बैठ गए। इसी दौरान गोदाम में कार्य कर रहे नये मजदूरों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। हो हंगामा की सूचना पर बरोरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मजदूरों के दोनों पक्ष को समझा बुझाकर मामला को शांत कराया। पुराने मजदूरों का कहना है कि हमलोग यहां पर लगभग 18 वर्षो से काम कर रहे है। पांच – छ वर्षो से वेतन बकाया है। वेतन नहीं मिलने पर सभी मजदूर एकजुट होकर  27 अप्रैल से हड़ताल पर बैठ थे। जिसके बाद इंडेन संचालक द्वारा 20 मजदूरो को दो माह पूर्व बिना कारण हटा दिया। मजदूरों को बकाया वेतन नही मिलने पर भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गया है। मजदूरी मांगने पर संचालक द्वारा नये मजदूरों को कार्य पर रख लिया है जो न्याय संगत नही है। संचालक द्वारा कहा गया कि पूर्व के मजदूरों के शिकायत से जुड़ा मामला न्यायालय में लंबित है। किसी मजदूर के साथ मारपीट नही किया गया है

सारा आरोप बेबुनियाद है।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *