डब्लू बने नावागढ़ चैंबर के अध्यक्ष 

0

डब्लू बने नावागढ़ चैंबर के अध्यक्ष 

डीजे न्यूज, कतरास, धनबाद  : एमसीए स्कूल नावागढ़ में गुरुवार को चैंबर ऑफ कॉमर्स नावागढ़, खरखरी, महेशपुर की बैठक हुई। बैठक में पुराने कमिटी को भंग कर नई कमिटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष डब्लू तिवारी, सचिव संजय दुबे व कोषाध्यक्ष विजय रवानी को बनाया गया। अगली बैठक में कार्यकारिणी सदस्यों के  चयन करने का निर्णय लिया गया। इसके पूर्व कमिटी के पदाधिकारियों द्वारा  वित्तीय वर्ष 2021-2024 के आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। बैठक में मौजूद धनबाद के पूर्व अध्यक्ष राजेश गुप्ता, कतरास के अध्यक्ष विजय तुलस्यान, सचिव मनोज गुप्ता ने पदाधिकारियों का स्वागत किया।  अरविंद गुप्ता, तनवीर हैदर, मनोज रवानी, बिनोद रवानी, विकास सरकार, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, प्रदीप दुबे, विट्टू सोनी, प्रिंस गुप्ता, सपन गुप्ता आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *