छाताबाद पुल पर पाइप लाइन में नहीं लगने दिया वाल्ब

0

छाताबाद पुल पर पाइप लाइन में नहीं लगने दिया वाल्ब 

डीजे न्यूज, कतरास, धनबाद : जलापूर्ति के लिए छाताबाद पुल से गुजरे झमाडा के पाइप में वाल्ब लगाने को लेकर गुरुवार को विवाद उत्पन्न हो गया। नागरिक वाल्ब लगाने का विरोध कर रहे थे। नागरिकों का नेतृत्व कर रहे मो.  शहाबुद्दीन ने कहा कि ब्रिटिश सरकार के समय से यह पाइप लगा हुआ है। यहां कभी वाल्ब नहीं लगा, फिर भी लोगों को पानी मिल रहा है। छाताबाद में करीब एक हजार से अधिक झमाडा का उपभोक्ता हैं, लेकिन मात्र 20 प्रतिशत घरों में ही पानी की आपूर्ति होती है। अगर वाल्ब लग जाएगा तो उन घरों में भी पानी नहीं पहुंच पाएगा। हंगामे की सूचना पर कतरास थानेदार  असित कुमार सिंह अपने सहयोगियों के साथ वहां पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। घटना की जानकारी झमाडा के एमडी रवि राज शर्मा को हुई। उन्होंने छाताबाद पुल के पास मौजूद कर्मी रजनीश उपाध्याय को मोबाइल पर वाल्ब नहीं लगाने का निर्देश दिया। इसके बाद सभी लोग शांत हुए और अपने अपने घर के लिए निकल ग ए। विरोध करने वालों में ताहिर अंसारी,  जियाउल हक, तैयब अली, प्रो इरफान, मो. अफसर, निसार मेमन, हीरा हुसैन, रियाज अंसारी, उदय शर्मा आदि थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *