राजधनवार के इरगा नदी में डूबने से दो मासूम भाइयों की मौत

0

 

राजधनवार के इरगा नदी में डूबने से दो मासूम भाइयों की मौत

शाम को घरवालों को बताए बिना दोनों बालक नदी में नहाने गए थे

डीजे न्यूज, राजधनवार, गिरिडीह :

बुधवार की शाम धनवार के इरगा नदी में डूबने से दो मासूम भाइयों की मौत हो गई। दोनों गांधी चौक निवासी रोहित के पुत्र थे। मृतकों में कारू उर्फ शंकर उम्र 6 वर्ष व विक्की 8 वर्ष है। घटना शाम लगभग चार से पांच बजे की बीच की है। देर शाम जब दोनों बच्चे घर नहीं पहुंचे तो परिजन बच्चों को खोजने के लिए निकले।

इस बीच पता चला कि दोनों बच्चे नदी नहाने के लिए कुछ देर पहले गए थे। जब इरगा नदी पुल के पास नदी में खोजने लगे तो एक बच्चा मिला। वहीं दूसरा बच्चा काफी खोजबीन के बाद मिला। दोनों बच्चे को परिजन रेफरल अस्पताल लाए। जहां चिकित्सक ने दोनों बच्चे को मृत घोषित कर दिया। दोनों मासूमों की माँ निशा देवी के साथ साथ परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

बता दें कि रोहित को तीन लड़का है व एक लड़की थी। सभी नाबालिक हैं। मासूम के परिवारवाले सड़क के किनारे प्लास्टिक की झोपड़ी लगा कर बांस का सूप मोना आदि बना कर जीवन गुजर बसर करते हैं। इधर पुलिस दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आई है।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *