मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में लहरा रहा तिरंगा : ज्ञान रंजन

0

मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में लहरा रहा तिरंगा : ज्ञान रंजन

भाजपा ने टुंडी में निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद : 

भारतीय जनता युवा मोर्चा की अगुवाई में टुंडी मंडल भाजपा और पूर्वी टुंडी मंडल भाजपा द्वारा संयुक्त रूप से हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा यात्रा टुंडी विधान सभा क्षेत्र में निकाला गया।अंतराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूर्वी टुंडी के शंकरडीह मोड़ से लटानी, रामपुर, महाराजगंज, कमरडीह, लोधरिया, टुंडी, कोलहर होते हुए पूर्णाडीह तक सैकड़ों नवयुवक बाइक पर तिरंगा यात्रा में शामिल थे।

इस तिरंगा यात्रा में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ज्ञान रंजन सिन्हा, युवा मोर्चा के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष मनीष साव आगे आगे मोटरसाइकिल में चल रहे थे। हर कार्यकर्ता के हाथ में तिरंगा झंडा था। भारत मां की जय, बंदे मातरम, अमर शहीदों अमर रहे के नारे लगा रहे थे।

इस मौके पर ज्ञान रंजन सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरी दुनिया में तिरंगा लहरा रहा है।

तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष महादेव कुम्हार, पूर्व जिला महामंत्री दिनेश सिंह, पूर्वी टुंडी मंडल अध्यक्ष बासुदेव कुम्हार, टुंडी मंडल अध्यक्ष तिलक मंडल, समीर साव, जग्गू साव, विजय दास, अवध चौधरी, विकास चंद्र, मंटू भंडारी, अजय सिंह, फेनी यादव, नागेश्वर पंडित, चंद्रमोहन राय, विजय चौधरी आदि शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *