विषहरी प्रतियोगिता में आदिवासी कलाकारों ने प्रस्तुति से मोहा मन

0

विषहरी प्रतियोगिता में आदिवासी कलाकारों ने प्रस्तुति से मोहा मन

डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद : टुंडी प्रखंड के पश्चिमी टुंडी स्थित कदवारा में मंगलवार को आदिवासियों की विभिन्न मंडलियों ने वृहद झारखंड आदिवासी कला संस्कृति मंच द्वारा आयोजित विषहरी नृत्य प्रतियोगिता में अपनी प्रस्तुति देकर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे झारखंड जनहित मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष माना पाठक का आयोजक मंडली ने आदिवासी संस्कृति के माध्यम से मांदर, ढोल, नगाड़े और अंगवस्त्र देकर जोरदार स्वागत किया।

 

आदिवासी संस्कृति की विशिष्ट पहचान विषहरी नृत्य में माना पाठक के सम्मिलित होने से आदिवासी समाज में खुशी का माहौल है। माना पाठक ने अपने संबोधन में आयोजन समिति की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमारी भाषा और संस्कृति को बचाने के लिए हमें संगठित होकर पहल करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, “हमें ही मिलकर इसे बचाकर रखना है। हमारी संस्कृति हमारे लिए कितनी अहम है। भाषा व संस्कृति से ही हमारी पहचान है।”

 

श्री पाठक ने विभिन्न गांवों से आएं मांझी हड़ामों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और बेहतर नृत्य प्रस्तुत करने वाली मंडलियों को पुरस्कृत भी किया। मौके पर गोविंद टुडू, किशोर हेंब्रम, हीरालाल मुर्मू, विभिन्न गांवों के एक दर्जन मांझी हड़ाम और हजारों की संख्या में आदिवासी महिलाएं एवं पुरुष शामिल रहे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *