पूर्वी टुंडी में एकल विद्यालयों के आचार्यों का प्रशिक्षण शुरू
![](https://i0.wp.com/devbhoomijharkhandnews.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240629-WA0194.jpg?fit=640%2C480&ssl=1)
डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी, धनबाद : एकल अभियान के तहत आचार्य मासिक अभ्यास वर्ग का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ शनिवार को हुआ। पूर्वी टुंडी के नया प्राथमिक विद्यालय जबरदाहा में आयोजित शिविर का उदघाटन संभाग अध्यक्ष सुरेश महतो ने किया। शिविर में 60 एकल विद्यालय के आचार्य प्रशिक्षण ले रहे हैं। जीत लाल हांसदा, सुरेंद्र कुमार हेंब्रम, अशोक महतो, दिनेश महतो आदि उपस्थित थे।