स्कॉलर बीएड कॉलेज के प्रशिक्षुओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

0

स्कॉलर बीएड कॉलेज के प्रशिक्षुओं ने निकाली तिरंगा यात्रा  

देश के लिए सर्वस्व न्योछावर कर देते हैं युवा : डॉ शालिनी खोवाला

डीजे न्यूज, गिरिडीह : जनमानस में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करने के उद्देश्य से बनहत्ती स्थित स्कॉलर बीएड कॉलेज ने मंगलवार को बनहत्ती गांव में तिरंगा यात्रा निकाली।

प्रशिक्षुओं एवं सभी सहायक व्याख्याताओं ने प्राचार्या डॉ शालिनी खोवाला के मार्गदर्शन में कॉलेज परिसर में जमा होकर हाथ में तिरंगा लेकर बनहत्ती गांव में तिरंगे की शान को लहराते हुए जयकारे लगाए। तिरंगा यात्रा में शामिल प्रशिक्षुओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् एवं अमर वलिदानियों का जयघोष कर सम्पूर्ण वातावरण को गुंजायमान कर दिया। प्राचार्या डॉ खोवाला ने ग्रामीणों एवं प्रशिक्षुओं को 78 वाँ स्वतंत्रता दिवस की ह्रदयतल से शुभकामनाएँ देते हुए भारत के वीर सपूतों को याद कर नमन किया।

डाॅ.शालिनी खोवाला ने कहा की : 

जब भी राष्ट्र की बात आती है तो हमारे देश के युवा जात-पात, धर्म, पंथ से उपर उठकर राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर देते हैं।

इसी जज्बा को जनमानस में लाने एवं युवाओं में देश प्रेम की भावना जागृत करने के उद्देश्य से यह यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम के समन्वयन में सहायक व्याख्याता आशीष राज व डॉ सुधांशु शेखर जमैयार के साथ हरदीप कौर एवं अन्य सभी सहायक व्याख्यातागण ने भी अपनी महत्ती भूमिका अदा की।

प्रशिक्षु उमाशंकर, प्रीति कुमारी, वैजनाथ, आशीष, निशांत, निकिता, अंजू रानी, सुनन्दिनी, आसमा परवीन, सदब, सोहेल,मरियम मुरमू, अनीता इस्तेहर, मिशु गुप्ता, नियाज एहसान, वकील यादव आदि सैकड़ो प्रशिक्षुओं ने घर घर में तिरंगे को लगाया। साथ ही तिरंगे की आन बान व शान की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता जताई।

 कार्यालयकर्मी जय किशोर शाही, मनीष जैन, अजय, सुशील ने भी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। लगभग सौ से ज्यादा की संख्या में प्रशिक्षु छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *