झारखंड में चल रही ठगबंधन की सरकार : नीरा यादव

0

झारखंड में चल रही ठगबंधन की सरकार : नीरा यादव 

जात पात और बाहरी भीतरी के नाम पर राजनीति करने वालों को सबक सिखाएं : ढुलू महतो

डीजे न्यूज, कतरास, धनबाद : सावित्री पैलेस दरिदा में गुरुवार को आयोजित बाघमारा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता अभिनंदन सह विजय संकल्प यात्रा कार्यक्रम में  कोडरमा विधायक नीरा यादव ने कहा कि झारखंड में ठगबंधन की सरकार चल रही है। ठगबंधन की यह सरकार ने झारखंड की भोले-भाले जनता को दिग्भ्रमित करने का काम किया है। इस सरकार ने फिलहाल दो सौ यूनिट बिजली फ्री देने की बात कही है। पहले बिजली मिलेगा तब तो फ्री दीजियेगा । बिजली ही नहीं दे रहे है। बिजली देने के लिए रोज हमलोग लड़ाई कर रहे हैं। रघुवर सरकार में जीरो कट पर बिजली दिलाने का हमलोगों ने काम किया था। उन्होने कहा की ये सरकार आई और सारा बिजली प्राइवेट को बेच दी। यहां आज शिक्षा व्यवस्था बिल्कुल चौपट है। शिक्षा के स्तर को रसातल में ले गए। बेरोजगारी बढ़ी है। बेरोजगार युवा पलायन कर रहे है। आने वाला समय में झारखंड में एनडीए की सरकार बनना तय है। सांसद ढुलू महतो ने कहा की जात पात, बाहरी भीतरी के नाम पर राजनीति करने वाले को सबक सिखाने का काम करें। उन्होंने कहा की 5 साल में झारखंड में क़ानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई गई। आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा से प्रत्याशी को जीताकर झारखंड में बीजेपी की सरकार बनाना है। झारखण्ड से भ्रष्ट हेमंत सोरेन की सरकार को हटाकर बाबूलाल को मुख्यमंत्री बनाना है। गिरिडीह के सांसद सीपी चौधरी ने कहा की आपलोगो के मेहनत के कारण धनबाद व गिरिडीह लोकसभा सीट में विजय मिली है। आप लोगों के सहयोग से दूसरी बार सांसद बनने का मौका मिला। आपने नरेंद्र मोदी को पीएम बनाया।  झारखंड में भ्रष्ट सरकार के कारण कई मंत्री जेल जा चुके हैं। उन्होंने कहा की यहाँ के लोगो को रोजगार देने में सरकार विफल रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से झारखंड में फिर से बीजेपी की सरकार बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से धनबाद के सांसद के अग्रज सह प्रतिनिधि शत्रुघ्न महतो, जिला परिषद अध्यक्ष शारदा देवी, धनबाद महानगर अध्यक्ष श्रवण राय उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *