न्यूड वीडियो काॅलिंग कराने के लिए लिंक भेज कर रहे थे साइबर ठगी, तीन गिरफ्तार

0

न्यूड वीडियो काॅलिंग कराने के लिए लिंक भेज कर रहे थे साइबर ठगी, तीन गिरफ्तार  

साइबर अपराधियों के खिलाफ गिरिडीह पुलिस को मिली एक और बड़ी कामयाबी,

डीजे न्यूज, गिरिडीह : लड़की से न्यूड वीडियो काॅलिंग कराने एवं लड़की उपलब्ध कराने का झांसा देकर लिंक भेजकर ठगी करने वाले साइबर अपराधियों के एक बड़े गिरोह का गिरिडीह पुलिस ने खुलासा किया है। इस गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके पास से तीन मोबाइल और सिम बरामद की है। पुलिस ने तीनों को पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया। इसके बाद अदालत के आदेश से तीनों को सेंट्रल जेल गिरिडीह न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

 

इस तरह हुई गिरफ्तारी

 

गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा को प्रतिबिम्व पोर्टल के माध्यम से सूचना मिली कि गिरिडीह के बेंगाबाद थाना क्षेत्र में कुछ साइवर अपराधी आम लोगों से ठगी कर रहें है। इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा ने साइबर डीएसपी आबिद खान के नेतृत्व में टीम गठित की। इस टीम में पु०नि० सह-थाना प्रभारी अजय कुमार, पु०अ०नि० पुनीत कुमार गौतम, पु०अ०नि० राग प्रवेश यादव, स०अ०नि० गजेन्द्र कुमार, आ० 488 दामोदर प्रसाद मेहता को भी शामिल किया गया। इस टीम ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया।

 

इनकी हुई गिरफ्तारी

 

शंकर तुरी मंडल उम्र करीब ३०वर्ष पिता-स्व० बिजली तुरी सा०-सोनबाद थाना-बेंगाबाद जिला-गिरिडीह

 

राहुल कुमार राणा उम्र करीब 19 वर्ष पिता मोहन राणा सा०-उदनाबाद थाना-मुफ्फसिल

 

जिला-गिरिडीह।

 

विवेक मंडल उम्र करीब 27 वर्ष पिता-लालजी मंडल सा० खैराबाद थाना-सरिया जिला-गिरिडीह।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *