परिवर्तन यात्रा को लेकर पीरटांड़ भाजपा ने झोंकी ताकत

0

परिवर्तन यात्रा को लेकर पीरटांड़ भाजपा ने झोंकी ताकत

डीजे न्यूज, पीरटांड़, गिरिडीह : परिवर्तन यात्रा को लेकर पीरटांड़ प्रखंड भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र में परिवर्तन यात्रा

21 सितंबर को पहुंचेगी।

इस यात्रा को सफल करने के लिए पीरटांड़ भाजपा की तैयारी बैठक पंचायत सचिवालय चिरकी में गुरुवार को हुई। बैठक में पीरटांड़ मण्डल क्षेत्र से सैकड़ों लोग उपस्थित हुए। इस दौरान कार्यक्रम में अधिक संख्या में भीड़ जुटाने को ले परामर्श किया गया। कहा गया कि सभी बूथों से कार्यकर्ता को कार्यक्रम में ले जाना है। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव, गिरिडीह विधानसभा के प्रभारी संजीव अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष श्याम प्रसाद, सिकन्दर हेम्ब्रम, महामंत्री अरबिन्द बर्णवाल, संतोष राणा, पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष मुन्नालाल उपाध्याय, अरविंद चन्द्र राय, गिरिडीह विधानसभा विस्तारक मन्नू उपाध्याय, बैकुठ पण्डित, नरेन्द्र राम , रिंकी देवी, शमशाद आलम, भरत शाह, जिबलाल पण्डित, पंचम सिंह, कैलाश बर्णवाल, सोमनाथ पांडेय तथा सभी पंचायत के संयोजक, सहसंयोजक तथा सभी बूथों के अध्यक्ष मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *