रक्षाबंधन 19 को, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त दोपहर डेढ़ बजे से

0

रक्षाबंधन 19 को, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त दोपहर डेढ़ बजे से

डीजे न्यूज, गिरिडीह : रक्षाबंधन सावन पूर्णिमा के दिन 19 अगस्त को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन के दिन भद्रा और पंचक का प्रभाव पड़ने के कारण 19 अगस्त को दोपहर डेढ़ बजे के बाद भद्रा के समापन होने पर यह पर्व मनेगा। सावन पूर्णिमा के दिन अंतिम सोमवारी होने के कारण यह दिन विशेष रूप से शुभ होगा। इस दिन शोभन व सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बना रहेगा। रक्षाबंधन का समय दोपहर बाद से रात 8:12 बजे तक शुभ मुहुर्त है। सावन पूर्णिमा के दिन रात 8:12 बजे से चंद्रमा कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस दौरान पंचक भी प्रारंभ हो रहा है। 19 अगस्त सोमवार के दिन श्रवण नक्षत्र होने से सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। सोमवार का दिन श्रवण नक्षत्र विशेष रूप से पूजनीय माना जाता है। रक्षाबंधन का पर्व मकर राशि के चंद्रमा की साक्षी में रहेगा। मकर राशि के चंद्रमा की साक्षी में भद्रा पाताल वासिनी रहेगी। यह धनकारक मानी जाती है। इस दिन कोई शुभ कार्य की शुरुआत अनुकूल माना जाता है। शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 19 अगस्त को प्रातः 03:04 से शुरू होगा और इसका समापन 19 अगस्त को मध्य रात्रि 11:55 पर होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार राखी बांधने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1:30 से रात्रि 8:12 तक रहेगा।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *