टाटा स्टील झरिया डिवीजन ने सिजुआ ग्रुप में मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

0

टाटा स्टील झरिया डिवीजन ने सिजुआ ग्रुप में मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

डीजे न्यूज, धनबाद : टाटा स्टील झरिया डिवीजन ने सिजुआ ग्रुप में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। पर्यावरण के लिए सतत जीवनशैली (लाइफ) का संदेश देने के लिए भेलाटांड़ स्थित टाटा स्टील फाउंडेशन कार्यालय से टाटा डीएवी स्कूल सिजुआ तक जागरूकता रैली निकाली ग ई।

रैली को सिजुआ कोलियरी के हेड संजीव कुमार ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को टाटा स्टील की सस्टेनेबिलिटी पहल और इस वर्ष के विश्व पर्यावरण दिवस की थीम के बारे में जानकारी दी। रैली में बच्चों और महिलाओं सहित लगभग 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सुजीत कुमार झा, सीनियर एरिया मैनेजर सेफ्टी, बिपिन सिंह चौधरी, मैनेजर कम्युनिटी डेवलपमेंट टीएसएफ सिजुआ, प्रदीप कुमार गौड़, एरिया मैनेजर एनवायरनमेंट के साथ-साथ टाटा स्टील और टीएसएफ के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। सिजुआ ग्रुप में विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया गया।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *