टाटा-पटना वंदे भारत ट्रेन दो रास्तों से चलेगी

0

टाटा-पटना वंदे भारत ट्रेन दो रास्तों से चलेगी

डीजे न्यूज, गिरिडीह : टाटा-पटना वंदे भारत ट्रेन को रेलवे ने दो रास्तों से चलाने का निर्णय लिया गया है। रविवार एवं सोमवार को वंदे भारत ट्रेन का मार्ग बदला होगा जबकि बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार एवं शनिवार दूसरे मार्ग से वंदे भारत ट्रेन चलेगी। वहीं मंगलवार को टाटा-पटना वंदे भारत ट्रेन नहीं चलेगी। रेलवे का कहना है कि रविवार को वंदे भारत टाटा से चलेगी, जो टाटा, चांडिल, मुरी, बरकाकाना, डाल्टेनगंज, गढ़वा रोड, सोननगर एवं गया होते हुए पटना पहुंचेगी। इसी मार्ग से सोमवार को ट्रेन पटना से टाटा के लिए जाएगी। इसके अलावा बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार एवं शनिवार को ट्रेन टाटा, चांडिल, मुरी, बोकारो, गोमो, पारसनाथ, कोडरमा एवं गया होते हुए पटना पहुंचेगी। वंदे भारत ट्रेन में 530 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

वंदे भारत का किराया स्टेशन : एक्युटिव क्लास : चेयर कार पटना से गया : 1070 : 650 रुपये कोडरमा : 1425 : 840 रुपये पारसनाथ : 1890 : 970 रुपये गोमो : 1750 : 1000 रुपये बोकारो : 1845 : 1050 रुपये मुरी : 2020 : 1130 रुपये चांडिल : 2480 : 1465 रुपये टाटा : 2570 : 1505 रुपये।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *