मोहर्रम पर टुंडी में कई जगहों पर निकला ताजिया जुलूस, युवाओं ने दिखाए करतब

0

मोहर्रम पर टुंडी में कई जगहों पर निकला ताजिया जुलूस, युवाओं ने दिखाए करतब 

डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद : मोहर्रम के अवसर पर बुधवार को टुंडी तथा मनियाडीह थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर ताजिया निकाला गया। इस अवसर पर कमारडीह में आयोजित कार्यक्रम में टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो शामिल हुए और लाठी खेल का भी आनंद उठाया। लोगों ने उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इसके अलावा टुंडी मुख्यालय, कोकराद, बिसनीपतरा, सर्रा, कर्माटांड़, कदैया, अगलीबाद, भोस्की समेत टुंडी के विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित समय पर ताजिया जुलूस निकाला गया। परंपरागत हथियारों से अखाड़ा में युवाओं ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाएं। इस मौके पर या अली या हुसैन के नारों से पूरा क्षेत्र गूंजयामान रहा। प्रशासन की ओर से सुरक्षा का व्यापक इंतजाम किया गया है। टुंडी के प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी शैलेंद्र चौरसिया, टुंडी थाना प्रभारी असीम कमल टोपनो, मनियाडीह थाना प्रभारी शिव कुमार के अलावा कई दंडाधिकारी सुरक्षा बल के साथ संवेदनशील स्थानों समेत विभिन्न जगहों पर मौजूद थे। जुलूस में शामिल लोगों ने बताया कि हम लोग अपना यह पर्व बड़े धूमधाम ओर उत्साह से मना रहे हैं। इसमें सभी वर्ग के लोगों का सहयोग मिल रहा है। यह पर्व हुसैन की याद में मनाते हैं। इस्लामिक कैलेंडर में महीने की शुरुआत मोहर्रम से ही होती है। परंपरागत हथियारों के साथ युवाओं ने जुलूस के दौरान कई तरह के हैरतअंगेह खेल दिखाए।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *