अद्वितीय प्रतीभा की धनी थी सुषमा स्वराज : कर्मवीर सिंह

0

अद्वितीय प्रतीभा की धनी थी सुषमा स्वराज : कर्मवीर सिंह

ज्ञान रंजन सिन्हा समेत दर्जनाधिक भाजपा नेताओं ने पूर्व विदेश मंत्री को दी श्रद्धांजलि 

डीजे न्यूज, रांची : पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अद्वितीय प्रतिभा की धनी थी। पार्टी में काम करने वाली बहनों के लिए वह प्रेरणस्त्रोत थी। यह बातें प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कही। वह मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पुण्यतिथि पर सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि देने के बाद पार्टी के नेताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भगवान ने सुषमा स्वराज को बहुमुखी प्रतिभा से संपन्न बनाया था। वह कुशल वक्ता, कुशल संगठनकर्ता और राजनेता थीं। विदेश मंत्री के रूप में वह पूरी दुनिया में अपनी छाप छोड़ गई हैं। इस मौके पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ज्ञान रंजन सिन्हा, पंकज सिन्हा, मनोज समेत कई भाजपा नेताओं ने सुषमा स्वराज की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *