चंद्रप्रकाश की जीत पर सुदेश ने गिरिडीह में निकाली आभार यात्रा

0

चंद्रप्रकाश की जीत पर सुदेश ने गिरिडीह में निकाली आभार यात्रा 

पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, सुरेश साव समेत भाजपा नेता भी हुए शामिल 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से एनडीए खेमे से आजसू प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी की जीत होने पर गुरुवार को आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने आभार यात्रा निकालकर लोगों से संवाद करते हुए जनता का आभार प्रकट किया है। सुदेश महतो गुरुवार को जिले के डुमरी, पीरटांड़ होते हुए गिरिडीह पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने डुमरी सहित अन्य स्थानों पर उनका स्वागत किया। गिरिडीह शहर में उन्होंने सर्कस मैदान से आभार यात्रा निकाल कर शहर में घूमते हुए लोगों का आभार प्रकट किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गिरिडीह की जनता ने आपार स्नेह दिया है और आजसू को दूसरी बार अपना समर्थन दिया है। यहां के सामाजिक संगठनों ने भी काफी समर्थन दिया है, जिनका भी मैं आभार प्रकट करता हु। मौके पर गोमिया विधायक लंबोदर महतो, पूर्व विधायक निर्भय शाहबादी, भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, आजसू जिलाध्यक्ष गुडडू यादव, शालिनी वैश्कियार, सुरेश साव, चुन्नूकान्त, हरमिंदर सिंह बग्गा, संजीत तर्वे, संदीप डगाइच समेत कई नेता उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *