शक्ति जयंती समारोह में शिरकत करेंगे सुदेश महतो

0

शक्ति जयंती समारोह में शिरकत करेंगे सुदेश महतो 

डीजे न्यूज, सिजुआ, धनबाद : शक्ति जयंती समारोह समिति की बैठक सोमवार को तेतुलमुड़ी बस्ती स्थित शक्ति क्लब में हुई। अध्यक्षता शहीद शक्ति के अनुज सुरेश महतो ने की। संचालन जितेंद्र नाथ महतो कर रहे थे। बैठक में दो अगस्त को शहीद शक्तिनाथ महतो की जयंती उनके पैतृक गांव तेतुलमुड़ी में धूमधाम के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। सुरेश ने बताया कि जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो शिरकत करेंगे। उनके अलावा विधायक, विभिन्न राजनीतिक दल के नेता शहीद शक्ति की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि जयंती समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बता दें कि शहीद शक्ति की जन्मस्थल तेतुलमुड़ी, कर्मस्थल तेतुलमारी के शक्ति चौक तथा शहीद स्थल टाटा सिजुआ 12 नंबर में जयंती समारोह का आयोजन किया जाता है। बैठक में आजसू जिलाध्यक्ष मंटू महतो, राजद नेता सुखदेव विद्रोही, अनुज सिन्हा, झारखंड आंदोलनकारी महादेव महतो, शिवशंकर शर्मा, महेन्द्र प्रसाद, रमेश मह‌तो, सुरेश किस्कू, आशोक कुमार, मो. आलम, विनोद महतो, रामचन्द्र राणा,  तुलशीदास, अनिल महतो आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *