विद्यार्थियों को मिला पाठ्य सामग्री

0

विद्यार्थियों को मिला पाठ्य सामग्री 

डीजे न्यूज, महुदा, धनबाद : मध्य विद्यालय राधानगर में शुक्रवार को  समारोह आयोजित कर छात्र छात्राओं के बीच पुस्तक व शिक्षण सामग्री वितरण किया गया। जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह एवं मुखिया महेश पटवारी ने विद्यार्थियों के बीच सामग्री बांटे। जिप अध्यक्ष ने कहा कि विद्यालय की शिक्षा ही बच्चों का भविष्य तय करता है। अगर सही शिक्षा मिले तो बच्चा देश का गौरव बन सकता है। मुखिया महेश ने कहा कि अभिभावक भी अपने बच्चों के शिक्षा स्तर को जांचे ताकि पढ़ाई के प्रति जागरूक बना रहे। प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार लाला, शिक्षक रामानुज सिंह, नंद किशोर, रंभा कुमारी, नेहा कुमारी, हिमांशु कुमारी, बासुदेव ख्वास, मो.समसुद्दीन, मनोज कुमार, सोनिया कुमारी, नौशीन नाज, योगेश कुमार यादव, मुकेश महतो आदि मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *