मैराथन दौड़ में दौड़े द कंपटीशन क्लासेस के विद्यार्थी 

0

मैराथन दौड़ में दौड़े द कंपटीशन क्लासेस के विद्यार्थी 

डीजे न्यूज, कतरास, धनबाद : द कंपटीशन क्लासेस के तत्वावधान में सोमवार को जीएन एम हाई स्कूल मैदान में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। बालक वर्ग के 10 किमी दौड़ में सुमित रजवार प्रथम, ब्रजेश कुमार द्वितीय तथा सतीश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग के 5 किमी दौड़ में प्राची कुमारी प्रथम, नाहिद प्रवीण द्वितीय तथा फरजाना खातून तृतीय स्थान पर रही। कतरास मंडल भाजपा अध्यक्ष सूर्यदेव मिश्रा, संस्थान के संचालक विनय साहू ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। भाजपा अध्यक्ष ने खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को निखारने व सफलता पाने के टिप्स दिए। संचालक विनय ने कहा कि खिलाड़ियों का मानसिक व शारीरिक विकास करना उद ्देश्य है। सह संचालक विवेक साहू तथा खेल प्रशिक्षक अभिषेक मोहाली की देखरेख में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सफल बनाने में संस्थान के विद्यार्थी शिवम सिंह, शत्रुघ्न सिंह , शिवम विश्वकर्मा, विकास कुमार आदि ने सक्रिय योगदान दिया।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *