वोट के लिए हथकंडे अपना रही राज्य सरकार: सीता सोरेन 

0

वोट के लिए हथकंडे अपना रही राज्य सरकार: सीता सोरेन 

डीजे न्यूज, कतरास, धनबाद : पूर्व विधायक सह भाजपा नेता सीता सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को सम्मान देने के लिए मंईयां सम्मान योजना को धरातल पर उतारने की बात कहती है दूसरी तरफ घर की महिला को घर से खदेड़ दिया जा रहा है। यह कैसी महिला सम्मान है। वह मंगलवार को कतरास के रानीबाजार स्थित गुरू तेगबहादुर मेमोरियल हाल मे आयोजित दुर्गा सोरेन जयंती समारोह को संबोधित कर रही थी। दुर्गा सेना के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होने कहा कि चुनाव आते ही झारखंड की जनता-जनार्दन का बहुमूल्य वोट को अपने पक्ष मे करने के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे है। इन चार वर्षों में झारखंड के कितने युवाओं को रोजगार मिला आप लोग अच्छी तरह से जानते हैं। चुनाव के समय हेमंत सोरेन ने बहुत कुछ घोषणा किया था क्या एक भी घोषणा-पत्र के वादे पूरे हुए है।सेना के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजश्री सोरेन, सूरज यादव, शहनवाज खान, रवीन्द्र कौर, देवाशीष घोष, सुरेश दास, सागर पासवान, मितेंद्र दुबे, जितेंद्र तिवारी, रणवीर चौबे आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *