धनबाद जिला में 80 स्थानों पर आयोजित होगा खेल महोत्सव 

0

धनबाद जिला में 80 स्थानों पर आयोजित होगा खेल महोत्सव 

डीजे न्यूज, धनबाद: बरवाअड्डा में रविवार को क्रीड़ा भारती की हुई बैठक में 29 अगस्त से 11 सितंबर तक चलने वाले खेल महोत्सव को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुरेश महतो ने कहा कि 13 दिवसीय खेल महोत्सव के दौरान धनबाद जिले में 80 स्थानों पर खेल का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव की सफलता के लिए श्यामल तिवारी को आयोजन सचिव मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि खेल महोत्सव सभी खिलाड़ियों को न ई ऊर्जा एवं दिशा प्रदान करेगा।  खेल से चरित्र एवं चरित्र से राष्ट्र निर्माण के क्रीड़ा भारती के ध्येय वाक्य को लक्ष्य बनाकर खिलाड़ियों के सम्मान एवं प्रशिक्षण हेतु अनवरत प्रयासरत उपाध्यक्ष सत्यम राय ने क्रीड़ा भारती की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए भारतीय खेलों को इस खेल महोत्सव में प्रमुखता देने का आह्वान किया। बैठक में मंत्री श्यामल तिवारी, दिनेश महतो, विनोद महतो सहित क्रीड़ा भारती के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *