नहीं रहे झारखंडेक माटी दादा मायके समान,,,,के गायक दशरथ 

0

नहीं रहे झारखंडेक माटी दादा मायके समान,,,,के गायक दशरथ 

डीजे न्यूज, तेतुलमारी : झारखंडेक माटी दादा माय के समान रे,,,लोकप्रिय गीत को अपनी आवाज देने वाले गायक दशरथ महतो (63 वर्ष) अब हमारे बीच नहीं रहे। सीएमसी वेल्लोर में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। वह  तेतुलमारी के शहीद शक्तिनाथ महतो चौक स्थिति नगरी कला के रहने वाले थे। शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर तेतुलमारी लाया गया।

शव आते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ पड़ी। सूचना पाकर  विधायक मथुरा प्रसाद महतो नगरीकला पहुंचे और शोक प्रकट किया। उन्होने कहा कि उनके निधन से कला जगत को बहुत बड़ी क्षति हुई है, जिसे निकट भविष्य में पूरा नहीं किया जा सकता है। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में झारखंड मुक्ति मोर्चा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिव प्रसाद महतो, बसंत महतो, प्रेमचन्द महतो, अनिल महतो, विकास महतो, देवेंद्र राणा, तुलसी महतो आदि शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *