कलश यात्रा के साथ टुंडी के प्रतापपुर में शतचंडी महायज्ञ शुरू

0

डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद : टुंडी के प्रतापपुर में शनिवार को कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय 108 शतचंडी महायज्ञ शुरू हुआ। महिलाओं के अलावा सैकड़ों श्रद्धालु कलश यात्रा में शामिल हुए। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य ज्ञान रंजन सिन्हा, जिप सदस्य मीना हेम्ब्रम, प्रमुख मालती देवी समेत विभिन्न पार्टियों के कई नेता भी कलश यात्रा में शामिल हुए। इस यज्ञ का समापन पांच जुलाई को पूर्णाहुति के साथ होगा।

सुबह कलश यात्रा के बाद शाम को यहां वृंदावन से आए प्रसिद्ध संत ने प्रवचन किया। प्रवचन सुनने बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। प्रत्येक शाम को यहां प्रवचन होगा। अंतिम दिन प्रसिद्ध भजन गायक हेमंत दुबे भजन पेश करेंगे। इस यज्ञ के आचार्य पंडित सुबोध पांडेय, यज्ञाचार्य प्रकाश पांडेय एवं यजमान विजय पांडेय हैं।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *