शक्ति जयंती की तैयारियों का लिया जायजा

0

शक्ति जयंती की तैयारियों का लिया जायजा 

डीजे न्यूज, कतरास, धनबाद : दो अगस्त को शहीद शक्तिनाथ महतो की जयंती मनाई जाएगी। शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक समिति के तत्वावधान में तेतुलमुड़ी में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया है। आजसू जिलाध्यक्ष मंटू महतो, शहीद शक्ति के अनुज सह भाजपा किसान मोर्चा के धनबाद प्रभारी सुरेश महतो ने गुरुवार को समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद दोपहर दो बजे से आमसभा होगी। सभा में आजसू सुप्रीमो सह पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो के अलावा अन्य नेता शिरकत करेंगे। सभा की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *