केंद्रीय ग्रामीण विकास विभाग के सचिव ने किया पलानी पंचायत का निरीक्षण

0

केंद्रीय ग्रामीण विकास विभाग के सचिव ने किया पलानी पंचायत का निरीक्षण

डीजे न्यूज, धनबाद :  ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के सचिव शैलेश कुमार सिंह ने बुधवार को बलियापुर प्रखंड अंतर्गत पलानी पंचायत का दौरा किया। इस क्रम में उन्होंने पंचायत सचिवालय पलानी का निरीक्षण करते हुए सीएससी संचालक से जानकारी प्राप्त की। इसके उपरांत पलानी गांव में जेएसएलपीएस के एस एचजी ग्रुप के दीदियों से बातचीत किया। उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के फल स्वरुप होने वाली आय के संबंध में जानकारी हासिल की। दीदियों द्वारा बताया गया कि ग्रामीण विकास विभाग के योजनाओं के कारण उनके आय का स्रोत बढ़ा है, जिसके फल स्वरुप बैंकों से ऋण भी प्राप्त कर समय पर चुकाया भी जा रहा है। दीदियों द्वारा यह भी बताया गया कि उनका अधिकतर कार्य कृषि से क्षेत्र से जुड़ा हुआ है जिसमें हाल के दिनों में उनके आय में काफी बढ़ोत्तरी हुई है।

इसके उपरांत बीडीओ ने पलानी पंचायत में क्रियान्वित किए जा रहे योजनाओं के बारे में जानकारी दी। तत्पश्चात सचिव ने मनरेगा के तहत आनंद महतो का बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना, गुड़िया देवी और मीना देवी का दीदी बड़ी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत सुरेश महतो का आवास, रूर्बन मिशन के तहत निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पौधरोपण भी किया। इसके अतिरिक्त कर्माटांड़ पंचायत के ढाँगी गांव में रूर्बन मिशन के तहत निर्मित एवं एसएचजी ग्रुप द्वारा संचालित फ्लाई एस उद्यम का भी निरीक्षण किया गया। साथ ही रूरल सेल्फ एंप्लॉयमेंट प्रशिक्षण संस्थान का भी भौतिक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता  विनोद कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी बलियापुर  राजेश कुमार सिन्हा, डीपीएम जेएसएलपीएस  शैलेश रंजन, परियोजना पदाधिकारी मनोज कुमार, रुपेश कुमार तिवारी, सुशांत कुमार, पंचायत की मुखिया, प्रखंड के कर्मी आदि उपस्थित रहे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *