सतीश कुन्दन को पलामू में मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 

0

सतीश कुन्दन को पलामू में मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : कला के क्षेत्र में पलामू की सक्रिय संस्था मासूम आर्ट ग्रुप द्वारा आयोजित अंतर जिला नाटक प्रतियोगिता के दौरान राष्ट्रीय सम्मान समारोह में कला, संगीत, साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को विभिन्न सांस्कृतिक विभूतियों से सम्मानित किया गया। इसी क्रम में संगीत साधक ज्योति प्रकाश स्मृति सम्मान समारोह में कला संगम गिरिडीह के सचिव सतीश कुन्दन को उनके कला संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। पलामू की मेयर अरूणा शंकर ने शिल्ड, बुके, शॉल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

ज्ञात हो कि सतीश कुन्दन ऑल इंडिया थियेटर काउंसिल के राष्ट्रीय महासचिव भी हैं, जो पिछले 45 वर्षों से रंगकर्म का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने प्रोफेसर रघुनंदन प्यासा तथा एन एस डी स्नातक संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्राप्त अजय मलकानी तथा मिथिलेश राय के निर्देशन में क‌ई नाटकों का मंचन किया है।

पिछले 23 वर्षों से लगातार गिरिडीह में नाटक प्रतियोगिता आयोजित कर रंगकर्म के क्षेत्र में आज भी सक्रिय हैं। उन्होंने क‌ई नाटक लिखे भी हैं और नाटक का निर्देशन भी कर रहे हैं।

उनको लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड मिलने पर कला संगम के संरक्षक राजेन्द्र बगड़िया ने बधाई देते हुए कहा कि सतीश कुंदन का पूरा परिवार रंगकर्म के प्रति समर्पित है। वह इस सम्मान के योग्य हैं। बधाई देने वाले में अध्यक्ष प्रकाश सहाय, संरक्षक अजय कुमार सिन्हा, सतविंदर सिंह सलूजा, प्रोफेसर विवेकानंद , डॉ विकास लाल, श्रेयांस जैन, झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री चंद्रमोहन प्रसाद, संगीत प्रभारी अरित चंद्र, नाटक प्रभारी नीतीश आनंद, साहित्य प्रभारी डा अनुज कुमार, राजीव रंजन, उपाध्यक्ष अंजनी कुमार सिन्हा, कृष्ण कुमार सिन्हा, राजीव सिन्हा, सह सचिव राजेश सिन्हा, सलाहकार विशाल आनंद, कोषाध्यक्ष बिनय बक्शी, मीडिया प्रभारी सुनील मंथन शर्मा, बिनोद शर्मा, हबलू गुप्ता, मनोज कुमार मुन्ना, सह संयोजक सुनील कुमार भूषण, सिद्धांत रंजन, सुमित कुमार, राज कमल, कविन्द्र भट्टाचार्य, संजय सिन्हा, अनिल चंद्रवंशी, सुनील लाभ सहित अन्य कला संगम के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बधाई दी है।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *