बाल अधिकार से अवगत हुए सशिमं के बच्चे

0

बाल अधिकार से अवगत हुए सशिमं के बच्चे 

डीजे न्यूज, कतरास, धनबाद : सरस्वती शिशु मंदिर श्यामडीह में शुक्रवार को बाल अधिकार पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजित किया गया। शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित व श्रीफल फोड़कर की ग ई। बाल अधिकार, बाल व्यापार, बाल श्रम, बाल विवाह, पाक्सो अधिनियम से संबंधित कई गंभीर विषयों पर चर्चा हुई। बच्चों को अपने अधिकार कानून से अवगत कराया गया। सेमिनार को डीएसपी मुख्यालय टू संदीप गुप्ता,  प्रदीप पाण्डेय, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रदीप खेमका, उपाध्यक्ष श्रवण खेतान, सचिव विक्रम कुमार राजगढ़िया एवं फिरोज रजा, आयकर अधिवक्ता डी.एन.चौधरी ने संबोधित किया। प्राचार्य अभिमन्यु कुमार, उप प्राचार्य श्रेया सरकार, आचार्य एवं दीदीजी आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *