दस हजार पौधे लगाने के मिशन में जुटा सशस्त्र सीमा बल

0

दस हजार पौधे लगाने के मिशन में जुटा सशस्त्र सीमा बल 

35वीं वाहिनी गिरिडीह ने विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष पौधारोपण अभियान शुरू किया, पहले दिन लगाए छह सौ पौधे

डीजे न्यूज, गिरिडीह : विश्व पर्यावरण दिवस पर बुधवार को 35वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल गिरिडीह के प्रांगण में तथा इस वाहिनी की सभी समवायों के कार्यक्षेत्र मे पौधारोपण अभियान चलाया गया। यह अभियान मनोरंजन कुमार पाण्डेय कमांडेंट 35वीं वाहिनी के नेतृत्व में चलाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ द्वितीय कमान अधिकारी

रमेश कुमार व मुख्य अतिथि महेश लुंडी के मुखिया

शिवनाथ साव ने वाहिनी परिसर में पौधारोपण कर किया। इसी क्रम में 35वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के सभी समवाय ने पौधारोपण अभियान चलाया जिसमें वाहिनी तथा सभी समवाय ने लगभग 600 पौधे लगाए।

इसके साथ ही आज से वृहद पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। विदित हो कि इस वाहिनी को वर्ष 2024 के दौरान गृह मंत्रालय भारत सरकार ने कुल 10000 पौधों को रोपित करने का लक्ष्य दिया गया है।

पौधारोपण कायर्क्रम के दौरान पीएल शर्मा, उप कमांडेंट, संजय प्रसाद उप कमांडेंट, उप निरीक्षक पियूष सिंह, झारखण्ड पुलिस, विकास कुमार केशरी, शाखा प्रबंधक एसबीआई बदडीहा एवं स्थानीय जनता के साथ साथ में बल कार्मिक उपस्थित रहे। समवाय प्रभारियों ने कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनता को पौधों के महत्व के बारे में तथा वृक्षों द्वारा अनवरत मुफ्त प्रदान की जाने वाली प्राण वायु के महत्व के बारे में जानकरी दी।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *