संजय रंजन बने आजसू के केंद्रीय महासचिव

0

संजय रंजन बने आजसू के केंद्रीय महासचिव 

 डॉ मनीष गौतम बने गिरिडीह जिला उपाध्यक्ष, केंद्रीय व जिला कमेटियों में कई नए चेहरे शामिल 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए आजसू पार्टी ने केंद्रीय कमिटी व जिला कमिटी में कई नए चेहरों को शामिल किया है। आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो के निर्देशानुसार पदाधिकारियों की नियुक्ति केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचन्द्र सहिस ने सोमवार को की।

आजसू ने संजय रंजन सिंह को केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता बनाया है वहीं लखन लाल महतो, नवीन कुमार, कार्तिक महतो, अमरदीप महतो, सुमित डे, जेबा रानी पॉल, उमाकांत तिवारी को केंद्रीय सचिव, अनुराग मिश्रा, सत्येंद्र कुमार नारायण को केंद्रीय कमिटी सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा हजारीबाग जिला अध्यक्ष का जिम्मा परमेश्वर महतो को दिया गया जबकि रांची जिला उपाध्यक्ष के रूप में डॉ अरुण कुमार, गिरिडीह जिला उपाध्यक्ष डॉ मनीष गौतम, पश्चिम सिंहभूम जिला उपाध्यक्ष दिलवर खाखा की नियुक्ति की गई है।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *