गरीब महिला व युवतियों के बीच सैनेटरी पैड वितरित 

0

गरीब महिला व युवतियों के बीच सैनेटरी पैड वितरित 

डीजे न्यूज, हाजीपुर: केन्द्रीय रेलवे महिला कल्याण संगठन नई दिल्ली की दस्तक योजना के तहत पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन के तत्वावधान में गुरुवार को यादव कालोनी दीघा पटना में गरीब महिला व युवतियों के बीच सैनेटरी पैड का वितरण किया गया। संगठन की अध्यक्ष सुनीता सिंह ने पैड वितरण किया।  संगठन की उपाध्यक्ष रंजना, सचिव मीनाक्षी कुमार, कोषाध्यक्ष अर्चना चौधरी, संयुक्त सचिव  प्रियंका सिंह एवं अन्य सदस्याएं उपस्थित थीं । इस अवसर पर केन्द्रीय चिकित्सालय पटना की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नेहा द्वारा महिलाओं एवं लड़कियों को स्वस्थ रहने हेतु आवश्यक जानकारी दी गयी ।

ज्ञातव्य हो कि केन्द्रीय रेलवे महिला कल्याण संगठन, नई दिल्ली द्वारा कमजोर वर्ग की महिलाओं के लिए पर्यावरण के अनुकूल कम मूल्य के सैनेटरी पैड के वितरण हेतु लाभ-हानि रहित मूल्य पर सैनेटरी पैड उपलब्ध कराने के उदेश्य से ‘दस्तक‘ योजना बनायी गयी है।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *