तेतुलमारी में साहेबराम का शहादत दिवस मना

0

तेतुलमारी में साहेबराम का शहादत दिवस मना 

डीजे न्यूज, कतरास, धनबाद : तेतुलमारी के शक्ति चौक के समीप गुरुवार को साहेब राम महतो का 42 वां शहादत दिवस मनाया गया। उनके परिवार के सदस्यों ने दूध एवं गंगा जल से प्रतिमा को नहला कर विधि विधान के साथ पूजा पाठ किया। समाजसेवी, बुद्धिजीवी, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं आम लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। कलाकारों द्वारा श्रद्धांजलि गीत प्रस्तुत किया गया। छोटानगरी पंचायत के पूर्व मुखिया पवन महतो ने शहीद साहेब राम की जीवनी पर विस्तृत प्रकाश डाला। मौके पर हलधर महतो, नरेश महतो, दिनेश महतो आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *