मनियाडीह के पूर्व मुखिया के बस्तीकुल्ही आवास पर डकैती का पर्दाफाश

0

मनियाडीह के पूर्व मुखिया के बस्तीकुल्ही आवास पर डकैती का पर्दाफाश 

मनियाडीह, कतरास और पीरटांड़ के आधा दर्जन अपराधी गिरफ्तार, लूट की सामग्री बरामद 

डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद : मनियाडीह के पूर्व मुखिया सुकर मुर्मू के अति नक्सल प्रभावित पश्चिमी टुंडी के बस्तीकुल्ही स्थित आवास पर 24 जुलाई की रात हुई डकैती का धनबाद पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस डकैती कांड को बस्तीकुल्ही के अलावा धनबाद के कतरास और गिरिडीह के पीरटांड़ के अपराधियों ने अंजाम दिया था। पुलिस ने इस कांड में संलिप्त आधा दर्जन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही लूट की सामग्री जेवरात समेत अन्य चीज भी बरामद की है।

इनकी हुई गिरफ्तारी 

 

विनोद कुमार सेन, उम्र 26 वर्ष पिता मोहन प्रसाद सेन, सा०-बस्तीकुल्ही, थाना मनियाडीह

प्रकाश कर्मकार, उम्र-29 वर्ष पिता-बाबूलाल कर्मकार, सा०-आमबगान बस्ती

सूरज भुइयां, उम्र 26 वर्ष, पिता-स्व० कैलाश भुईया, सा0-07 नम्बर तेतुलिया, दोनो

थाना मधुबन (धर्माबाँध ओ०पी०)

हराधन साव उर्फ गोपी, उम्र 40 वर्ष, पिता स्व० सूरज साव, सा०-लालधोवडा, 01 नम्बर छाताबाद, थाना कतरास

सोचिन्तर बर्मन, उम्र 55 वर्ष, पिता स्व० रामदेव वर्मन, सा0-10 नम्बर छाताबाद, थाना कतरास पाँचो जिला धनबाद।

रूपेश कुमार सेन, उम्र 24 वर्ष, पिला नरेश सेन, सा० खवासटॉड, थाना हरलाडीह ओ०पी०, जिला गिरिडीह

बरामद सामग्री 

डकैती में प्रयुक्त बाइक, सोने का एक छोटा लॉकेट, सोने का एक जोड़ा कान की बाली, सोने का एक बड़ा लॉकेट, सोने का एक नाक की नथुनी, चांदी का एक जोड़ा पायल, चाँदी का एक चन्द्रहार, चाँदी का एक चेन, चाँदी का एक कड़ी, चांदी की एक चूड़ी का एक चुडी, डकैती में लुटा हुआ REALME कम्पनी का एक स्मार्ट फोन व गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 04 स्मार्ट फोन।

हथियारबंद अपराधियों ने डाला था डाका, डीएसपी के नेतृत्व में बनी टीम ने किया उदभेदन 

24 की रात्रि करीब 12:30 बजे मनियाडीह थानान्तर्गत ग्राम बस्तीकुल्ही स्थित वादी सुकर मुर्मू के घर अज्ञात आधा दर्जन अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर वादी के घर से कीमती जेवरात एवं नगद रूपया लूटपाट की थी।

घटना के उद्भेदन के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश के आलोक में गठित टीम के नेतृत्वकर्ता संदीप कुमार पुलिस उपाधीक्षक, मु०-द्वितीय धनबाद, साजिद हुसैन पु०नि० टुण्डी अंचल, शिव कुमार मनियाडीह थाना प्रभारी, पु०अ०नि० अजय कुमार सिंह सह अनुसंधानकर्ता, पु०अ०नि० संजय कुमार कुशवाहा, पु०अ०नि० जगदीश टोप्पो, स०अ०नि० धर्मनाथ सिंह, आ0-801 संजीत राम, आ0-650 सतीश कुमार एवं टीम के सशस्त्र बलों के सहयोग से काण्ड में संदिग्ध अपराधकर्मियों की विधिवत छापामारी करते हुए 06 आपराधकर्मियों को हिरासत में लिया गया। जिसमें से एक अपराधकर्मी प्रकाश S कर्मकार के विरूद्ध पूर्व में भी अपराधिक इतिहास पाया गया है।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *