टुंडी प्रखंड झामुमो अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का पुनर्गठन

0

शमशेर अंसारी अध्यक्ष और अकरम हुसैन बने सचिव

डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का पुनर्गठन सह सम्मेलन टुंडी डाक बंगला में आयोजित किया गया। अध्यक्षता अल्पसंख्यक जिला सचिव मो. अजीमुद्दीन अंसारी और संचालन रसीद अंसारी ने किया। बैठक की शुरुआत में प्रखंड कमिटी का पुनर्गठन किया गया। प्रखंड कमिटी में शमशेर अंसारी को अध्यक्ष, अकरम हुसैन को सचिव और मो. इंतियाज अंसारी, बाजिद अंसारी, जैनुल अंसारी को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अतिरिक्त, सह सचिव पद के लिए सद्दाम अंसारी, कोषाध्यक्ष के लिए जाहिद अंसारी, संगठन सह सचिव के लिए समसुद्दीन अंसारी और संयुक्त सचिव के लिए इस्लाम अनवर को नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो और विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ नेता रतिलाल टुडू मौजूद थे। विधायक ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधानसभा चुनाव में पूरी जोश और खरोश के साथ जुटने और ऐतिहासिक जीत हासिल करने की अपील की।

टुंडी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता रतिलाल टुडू ने संगठन को गांव-गांव में मजबूत बनाने और शिक्षित युवाओं को जोड़कर संगठन को धारदार बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता झामुमो सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाएं और विकास कार्यों से जनता को जोड़कर उन्हें लाभान्वित करें।

 

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि फुलचंद किस्कू, सनातन सोरेन, रहिम अंसारी, संतुलाल किस्कू, बसंत महतो, शहादत अंसारी, इस्लाम अनवर, अहमद अंसारी, जाकिर हुसैन, कामेश्वर सिंह, समसुद्दीन अंसारी, इंतियाज अंसारी, पूर्व मुखिया अनवर अंसारी, कलीम अंसारी, निजाम अंसारी, मोफिज अंसारी, अजीमुद्दीन अंसारी, अलाउद्दीन अंसारी, आजाद अंसारी, जहांगीर अंसारी, शहीद अंसारी, गणि अंसारी, मो. जफिर हुसैन, आलम अंसारी, शहजाद अंसारी आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *