रंजीत बने जिला ग्रामीण पत्रकार संघ के अध्यक्ष, हिमांशु महासचिव

0

रंजीत बने जिला ग्रामीण पत्रकार संघ के अध्यक्ष, हिमांशु महासचिव

पूर्व अध्यक्ष एहसान फैज को मिली संयोजक की जिम्मेवारी, तरूण, पवन समेत पांच बने उपाध्यक्ष

डीजे न्यूज, कतरास, धनबाद : वर्ष 2024-27 के लिए धनबाद जिला ग्रामीण पत्रकार संघ के अध्यक्ष रंजीत सिंह बने हैं जबकि हिमांशु जमुआर ने महासचिव के पद पर कब्जा जमाया है। शनिवार को श्यामडीह स्थित द रिवाज में जिला ग्रामीण पत्रकार संघ के पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव संरक्षक मंडली बीएन ठाकुर, प्रदीप वर्मा, श्रीकांत गिरी की देखरेख में संपन्न हुआ। चुनावी प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष पद के लिए दो लोगों ने दावेदारी पेश की, जिसमें रंजीत ने बाजी मार ली। वहीं महासचिव के रूप में हिमांशु निर्विरोध चुन लिए गए। कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर सुधीर सुमन ने बाजी मारी। संघ के पूर्व अध्यक्ष एहसान फैज को संयोजक बनाया गया है। खुर्शीद अकरम तथा प्रवीर राय वरीय उपाध्यक्ष का दायित्व संभालेंगे।

 

किस पद पर किसने मारी बाजी

 

उपाध्यक्ष : दीपक पांडेय, तरूण कांति घोष, पवन सिन्हा, लालजी सिंह, शुभंकर राय।

 

सचिव : बसंत भारतीय, जितेंद्र पाण्डेय, रमेश सिंह,

प्रदीप मोदक, मनोज स्वर्णकार।

 

संगठन सचिव : पप्पू अहमद, अशोक राय, अनिल कुमार, मधुसूदन वर्मा, संजय मंडल।

 

कोषाध्बत्र :अमरनाथ प्रसाद, सह कोषाध्यक्ष: प्रकाश सिंह चौधरी।

प्रवक्ता : मनोज सिंह, सह प्रवक्ता: वेंकटेश शर्मा।

 

ये थे उपस्थित : चंद्रशेखर सिंह, संजीत मिश्रा, अनिल सिंह, मनोज कुमार रवानी, शिवानंद पांडेय, अमृत बाउरी, अवध किशोर मिश्रा, अक्षय चौबे, सिकंदर आजम, कुमार जितेश, तिलकधारी रवानी, रत्नेश पांडेय, मो अरशद, रामनाथ महतो, सुशील चौरसिया।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *