रक्तवीर दीपक सोनी को सिनीडीह दुर्गा पूजा समिति ने किया सम्मानित

0

रक्तवीर दीपक सोनी को सिनीडीह दुर्गा पूजा समिति ने किया सम्मानित

डीजे न्यूज, नवागढ़, धनबाद : श्री श्री दुर्गा पूजा सार्वजनिक समिति सिनीडीह में पूजन के साथ भोग का वितरण किया गया। दोपहर में युवा कमिटी द्वारा माता का चुनरी यात्रा पूरे गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। यात्रा सिनीडीह शिव मंदिर प्रांगण से शुरू होकर महेशपुर शिव मंदिर, सिनीडीह कांटा हनुमान मंदिर का भ्रमण करते हुए पूजा पंडाल तक पहुंची।

इस मौके पर ब्लड डोनेटर दीपक सोनी के आगमन पर समिति के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। पूजा समिति के अध्यक्ष गौरचंद बाउरी ने कहा कि “खून का दान महान दान है। मां दुर्गा दीपक जी को इस पुण्य कार्य के लिए हमेशा ऊर्जावान बनाए रखें।”

उपस्थित समिति के सचिव लाल बहादुर यादव, सुजीत गयाली, दिनेश महतो, अवधेश राम और मधुबन थाना के एसआई महावीर यादव ने भी दीपक के पुण्य कार्य की सराहना की।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *