कानपुर से नाबालिग प्रेमी पहुंचा राजधनवार

0

कानपुर से नाबालिग प्रेमी पहुंचा राजधनवार

परिजनों ने लड़की समेत लड़के को सौंपा पुलिस को, पुलिस ने किया चाइल्ड वेल्फेर कमिटी के हवाले

डीजे न्यूज राजधनवार, गिरिडीह  : धनवार प्रखंड के एक गांव में नाबालिग प्रेमी जोड़ा को प्रेमलाप करना महंगा पड़ा। परिवार वालों ने दोनों को घर से बेदखल कर स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने नाबालिग प्रेमी जोड़ा को अपने अभिरक्षा में लेकर बुधवार को चाइल्ड वेल्फेर कमिटी के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के कानपुर का एक नाबालिग लड़का विगत चार दिनों से अपने प्रेमिका के घर पर रह रहा था।

दोनों छुपछुप कर एक दूसरे से मिलते थे। इसका शक लड़की के दादा को पहले से थ। मंगलवार की रात उसके दादा ने दोनों को एक साथ प्रेमालाप करते पकड़ लिया। शोर शराबा होने पर घर के अन्य सदस्य भी जग गए। साथ ही आसपड़ोस के लोग भी जग गए। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस सूचना पाकर नाबालिग लड़की के घर पहुंचे और दोनों को अपने अभिरक्षा में ले लिया। सुबह होने पर पुलिस ने दोनों के परिजनों से संपर्क कर मंतव्य जाना। दोनों परिवार के लोगों ने दोनों को अपनाने से इंकार कर दिया।

विदित हो कि लड़की व उसके माता पिता मुंबई में रहते थे। नाबालिग लड़का भी अपने माता व पिता के साथ मुंबई में ही रहता था। वहां दोनों एक दूसरे के पडोसी थे। दो साल पहले दोनों की आपस में दोस्ती हुई थी। वहां दोनों पकडे गये तो लड़का को चाइल्ड होम भेजा गया जबकि लड़की को उसके माता पिता ने कुछ दिन पहले ही लड़की के ो माता पिता उसे छोड़कर मुंबई गये तो लड़का वहां से लड़की के घर आ गया।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *