बिजली संकट के खिलाफ सड़क पर उतरे राज सिन्हा

0

हजारों समर्थकों के साथ जुलूस लेकर पहुंचे विद्युत महाप्रबंधक कार्यालय, किया घेराव

डीजे न्यूज, धनबाद :

धनबाद में बिजली की पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी व्यवस्था के खिलाफ शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ने धनबाद विधायक राज सिन्हा के नेतृत्व में विशाल प्रदर्शन एवं विद्युत महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव किया। रणधीर वर्मा स्टेडियम से हजारों की संख्या में लोग जिसमें महिलाएं भी शामिल थी जुलूस के रूप में कंबाइंड बिल्डिंग के लिए निकले। पूरे रास्ते में चलते हुए कार्यकर्ता बिजली पानी दे ना सके वह सरकार निकम्मी है, जो सरकार निकम्मी है वह सरकार बदलनी है, मुख्यमंत्री चंपई सोरेन हाय- हाय, धनबाद के साथ सौतेला व्यवहार बंद करो आदि नारे लगा रहे थे। कंबाइंड बिल्डिंग के नीचे के मुख्य द्वार को पहले से जिला प्रशासन ने बंद कर रखा था। मुख्य द्वार पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल तैनात था। पुलिस बल ने विधायक सिन्हा, महानगर जिला अध्यक्ष श्रवण राय एवं सभी कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया। इससे थोड़ी देर के लिए कुछ कार्यकर्ताओं से पुलिस प्रशासन से बहस भी हुई। तीखी तकरार के बाद गेट प्रशासन ने खोला। विधायक सिन्हा के साथ सभी कार्यकर्ता प्रथम तल्ले पे स्थित (जेबीवीएनएल ) विद्युत महाप्रबंधक के कार्यालय के बरामदे में पहुंचे। जिला प्रशासन एवं विद्युत विभाग जेबीवीएनएल के पदाधिकारियों ने विधायक सिन्हा को चेंबर में बैठकर बात करने का आग्रह किया परंतु विधायक सिन्हा ने साफ मना कर दिया। कहा कि आम जनता इस भीषण गर्मी में विद्युत संकट से कराह रही है। ऐसे में मैं भी बाहर ही रहूँगा। विधायक राज सिन्हा, भाजपा जिला महानगर अध्यक्ष श्रवण राय, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र हंसदा, कन्हैया पांडे, महेंद्र शर्मा,महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रीता यादव, महामंत्री रविंद्र सिन्हा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमलेश सिंह ,सभी मंडल अध्यक्ष सहित उपस्थित हजारों कार्यकर्ता विद्युत महा प्रबंधक कार्यालय के बाहर नीचे जमीन पर ही बैठ गए एवं जोरदार घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। बिजली समस्या एवं बिजली समस्या के वजह से पानी की समस्या का आक्रोश सभी ने नारे लगाकर प्रदर्शित किया। करीब 1 घंटे तक विद्युत महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव किया गया तत्पश्चात मजबूरन विद्युत महाप्रबंधक श्री अशोक कुमार सिंह अधीक्षण अभियंता एवं जेबीवीएनएल के पदाधिकारियों ने नीचे बैठकर वार्ता शुरू की। विधायक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस भीषण गर्मी में एवं कुछ ही दिनों में बारिश भी शुरू होने वाली है निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए जो आवश्यक कार्य है उसे गंभीरता पूर्वक विभाग को ससमय करना होगा। वार्ता सकारात्मक रही।

 

विधायक सिन्हा ने यह मांगे रखी

धनबाद में 20 घंटा , अ बाधित बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित किया जाएगा

वैसे क्षेत्र जहां ट्रांसफार्मर में अधिक भार है उसे चिन्हित कर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर अधिष्ठापन अविलंब किया जाएगा।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *