बेटिकट यात्रियों से रेलवे ने वसूला 8.98 लाख
![](https://i0.wp.com/devbhoomijharkhandnews.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240609-WA0061.jpg?fit=640%2C582&ssl=1)
बेटिकट यात्रियों से रेलवे ने वसूला 8.98 लाख
डीजे न्यूज, धनबाद : धनबाद रेल मंडल ने धनबाद स्टेशन में मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में तथा गोमो, कोडरमा, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना, सिंगरौली स्टेशनों में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया। मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में भी जांच की गई । इस दौरान बेटिकट, बिना उचित प्राधिकार तथा बिना बुक किए सामान के साथ यात्रा कर रहे 1609 यात्रियों को पकड़ा गया। इनलोगों से बतौर जुर्माना 08 लाख 98 हज़ार 680 रूपए वसूला गया। अभियान में 174 टिकट चेकिंग कर्मी शामिल थे।